BSEB 12th Result : प्रशंसनीय परीक्षा परिणामों के साथ सफल हुए उन्नति क्लासेज़, गिद्धौर के छात्र - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 7 जून 2018

BSEB 12th Result : प्रशंसनीय परीक्षा परिणामों के साथ सफल हुए उन्नति क्लासेज़, गिद्धौर के छात्र

गिद्धौर : गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए चर्चित गिद्धौर के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान उन्नति क्लासेज़ के छात्र बुधवार को जारी हुए बिहार बोर्ड की बारहवीं परीक्षा परिणाम में सफल हुए हैं.

इस अवसर पर उन्नति के विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और बधाइयाँ दी.
संस्थान की एकेडमिक डायरेक्टर ई. मोनालिसा भारती ने इस सफलता का श्रेय उन्नति की कार्यकुशलता और छात्रों की कड़ी मेहनत को दिया है.

इस सफलता पर छात्रों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि सही दिशा-निर्देश, रेगुलर टेस्ट और कड़ी मेहनत के कारण बच्चों ने सफलता हासिल कर इंस्टिट्यूट का नाम रौशन किया है.
सफल छात्रों में साइंस संकाय से नितीश कुमार और आर्ट्स से पंकज कुमार के रिजल्ट प्रशंसनीय हैं. दोनों ही छात्रों ने द्वितीय श्रेणी से बारहवीं की परीक्षा पास की है.
विदित हो कि उन्नति क्लासेज़ बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी, उचित मार्गदर्शन, शैक्षणिक माहौल और अपने बेहतर परीक्षा परिणामों के लिए चर्चित रहा है. लीक से हटकर शिक्षा प्रदान करने के लिए उन्नति क्लासेज़, गिद्धौर को सम्मानित भी किया जा चूका है.

07/06/2018, गुरुवार

Responsive Advertisement