सम्पूर्ण क्रान्ति दिवस पर याद किये गए लोकनायक जयप्रकाश नारायण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 6 जून 2018

सम्पूर्ण क्रान्ति दिवस पर याद किये गए लोकनायक जयप्रकाश नारायण

Gidhaur.com (पटना) : मंगलवार को सम्पूर्ण क्रान्ति दिवस के अवसर पर गाॅधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थित गोलम्बर में स्थापित महान क्रान्तिकारी, स्वतंत्रता सेनानी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा स्थल पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, पथ निर्माण मंत्री श्री नन्द किषोर यादव, शिक्षा मंत्री श्री कृष्णनंदन वर्मा, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, पूर्व महासचिव नागरिक परिषद श्री अरविंद कुमार सिंह सहित अनेकों सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया तथा उनके बताये आदर्शों को याद किया।
इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन एवं आरती पूजन की गयी।

अनूप नारायण
06/06/2018, बुधवार

Post Top Ad -