अलीगंज : प्रखंड स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 16 जून 2018

अलीगंज : प्रखंड स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित

[gidhaur.com | अलीगंज(जमुई)] :- शनिवार को प्रखंड के दरखा पंचायत भवन में नेहरू युवा केंद्र जमुई के द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंञालय भारत सरकार के तत्वधान में आयोजित प्रखंड स्तर पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन आदर्श युवा क्लब दरखा के द्वारा स्वयंसेवक नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के पूर्व लोगों ने स्वामी विवेकानंद की चिञ पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रखंड प्रमुख सिंधु कुमार पासवान ,जदयु के प्रखंड अध्यक्ष शीतल मेहता एवं मुखिया फुलेशवर ठाकुर ,पंचायत समिति सदस्य विजय यादव ने संयुक्त रूप से विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नेहरू युवा केंद्र जमुई के द्वारा ग्रामीण स्तर पर युवाओं के लिए कई कार्यक्रम आयोजित कर देश स्तर पर लाने का काम कर रही है, जो भारत सरकार के सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी कार्यक्रम कर युवा देश स्तर तक पहुंच कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। मुखिया फुलेशवर ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल कार्यक्रम का आयोजन होने से ग्रामीण खेलाडियों में खेल सहित कई कार्यक्रमों का अनुभव प्राप्त कर देश स्तर पर अपना नाम उंचा कर रहे हैं। मौके पर कई वक्ताओं ने योगादिवस पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी महिला शैला देवी ने बेटी बचाओ एव बेटी पढाओ के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया। मौके पर शीतल मेहता,विजय यादव,शिवकुमार ,ज्ञानेशवर यादव,उमेश यादव सहित बड़ी संख्या गणमान्य लोग व ग्रामीण महिला पुरूष मौजूद थे।

(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 16/6/2018, शनिवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -