सिकंदरा : किसान चौपाल में दी गई कृषि सम्बंधित जानकारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 15 जून 2018

सिकंदरा : किसान चौपाल में दी गई कृषि सम्बंधित जानकारी

[gidhaur.com | सिकंदरा(जमुई)] :-  शुक्रवार को पोहे पंचायत के अचंभो गांव के पैक्स गोदाम में किसान चौपाल का आयोजन किया गया।
किसान चौपाल में  जैविक खेती, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, राष्ट्रीय राज्य बागवानी मिशन इत्यादि विषयों पर चर्चा हुई। वहीं किसानों ने सिंचाई से संबंधित समस्या, अनुदान राशि समय पर नहीं मिलना, बीज का सही समय पर नहीं मिलने की चिन्ता जताई। वहीं आयोजित इस चौपाल में सौरभ कुमार, प्रमोद कुमार, जयकांत सिंह, हिमांशु कुमार राम, पदारथ सिंह, हीरा कुमार, अमित कुमार, वीरेंद्र कुमार, ने भी अपनी बात रखी।
आयोजित इस चौपाल में पैक्स अध्यक्ष शशि भूषण सिंह, मुखिया फुलेश्वर ठाकुर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, अनिल कुमार, कृषि समन्वयक कौशल किशोर,  निरंजन सिन्हा, नरेश कुमार, विकास कुमार बरनवाल, एवं कृषि सलाहकार उपेंद्र यादव, विनोद यादव मौजूद थे।
(चंदन कुमार पासवान)
सिकंदरा  | 15/6/2018, शुक्रवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -