चकाई : नए बीडीओ के पदभार ग्रहण के साथ निवर्तमान को दी गई विदाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 21 जून 2018

चकाई : नए बीडीओ के पदभार ग्रहण के साथ निवर्तमान को दी गई विदाई

Gidhaur.com (चकाई) : मंगलवार को नए बीडीओ सुनील कुमार चांद नें निवर्तमान बीडीओ राजीव रंजन से पदभार ग्रहण किया।दर्जनों गाड़ियों के साथ दुल्हन सी सजी गाड़ी से श्री चांद दोपहर बाद प्रखंड मुख्यालय पहुंचे जहां निवर्तमान बीडीओ नें उनका स्वागत किया। श्री चांद इससे पूर्व शेखपुरा में कार्यरत थे। शेखपुरा से उनके साथ दर्जनों जनप्रतिनिधि भी चकाई पहुंचे थे। प्रभार ग्रहण के बाद प्रखंड कर्मियों से परिचय के दौरान उन्होंने ससमय कार्य निष्पादन का निर्देश दिया। वहीं इसके बाद निवर्तमान बीडीओ राजीव रंजन को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। प्रखंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों के उपस्थिति में श्री रंजन को स्थानीय लोगों ने  कई तरह के उपहार भेंट किए। इस अवसर पर लोगों नें प्रखंड में श्री रंजन द्वारा किये गए शानदार कार्य को याद किया। मौके पर अंचलाधिकारी अक्षयवट तिवारी, प्रसादी पासवान, रंजीत सिंह सूर्यनारायण झा,शूली राय, विजयकांत बेसरा, अवध शर्मा, कामेश्वर दास, गोपी साह, गणेश कुमार, आशीष कुमार,अनिल साह, बाबूराम किस्कू, कार्तिक प्रसाद, दिनेश यादव, शिवशंकर वर्मा, निरंजन कुमार, राजीव कुमार, सूरज कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

सुधीर कुमार यादव
चकाई      |      21/06/2018, गुरुवार

Post Top Ad -