Gidhaur.com (पटना) : मंगलवार को युवा विकास मंच के बैनर तले आधी आबादी का सच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज़िसका शुभारम्भ पूर्व केन्द्रीय मंत्री राज्य सभा सांसद पदम श्री डा . सी .पी . ठाकुर ने दीप प्रजवलित कर किया। इस अवसर पर अनिल शुलभ, ममता मल्होत्रा, मधु मंजरी, दीपक ठाकुर, सुधा सिंह राठौर, मोहन यादव, प्रेम कुमार, डी .के . सिंह, नीता सिन्हा, विनय पाठक, देव्यानी दुबे, कृष्णा शगुन, ज्योती पांडेय, सहित कई युवा एवं महिला साथी उपस्थित थे।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सेवको को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में पद्मश्री डॉ. सीपी ठाकुर ने कहा कि आधी आबादी को उसका वाजिब हक दिए बिना समाज को जागृत नहीं किया जा सकता। आज सभी क्षेत्रों में महिलाएं पुरुषों के साथ कदमताल कर रही हैं। देश में एक लोकप्रिय सरकार है जो नारी उत्थान के लिए कार्य कर रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं।
उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन कर्ता को बधाई देते हुए कहा कि समाज में महिलाओं को आगे लाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए।
अनूप नारायण
पटना | 27/06/2018, बुधवार