सारण : एकतरफा प्यार मे सिरफिरे प्रेमी ने दूल्हे पर किया जानलेवा हमला - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 27 June 2018

सारण : एकतरफा प्यार मे सिरफिरे प्रेमी ने दूल्हे पर किया जानलेवा हमला

Gidhaur.com (सारण) : लड़की की हो रही शादी से कथित प्रेमी को नागवार गुजारी। शादी के दिन उसने दूल्‍हे पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दूल्‍हा बुरी तरह घायल हो गया। घटना बिहार के सारण जिले के पानापुर की है।

जानकारी के अनुसार, पानापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की की शादी एक साल पहले गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी कागा बैठा के पुत्र रंजन कुमार से तय हुई थी। तय कार्यक्रम के अनुसार 21 जून को तिलक एवं 25 जून को शादी होनी थी।

21 जून को तिलकोत्सव संपन्न हुआ। इसके बाद 25 जून को वर पक्ष के लोग बारात लेकर बेलौर गांव पहुंचे । जहां द्वार पूजा एवं कन्या निरीक्षण की रश्म आदायगी हुई। बरनेत के बाद जनवासे से गाड़ी में बैठकर दूल्हा शादी करने के लिए जा रहा था। इसी बीच रास्ते में दो युवकों ने गाड़ी को हाथ देकर रुकने का इशारा किया। गाड़ी की रफ्तार धीमी होते ही एक युवक ने दूल्हे के गर्दन पर निशाना साधकर चाकू से हमला कर दिया। संयोगवश गाड़ी अभी पूरी तरह रुकी नहीं थी। गाड़ी अभी धीरे धीरे आगे बढती जा रही थी, जिसके कारण गाड़ी में बैठे दूल्हे पर हमला किए जाने से हमलावर का निशाना चूक गया। इससे चाकू गर्दन के बदले मुंह पर जा कर लगी और दूल्हा बुरी तरह से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बराती व सराती पक्ष के बीच हड़कंप मच गया। मंगल गीत के बदले चीख पुकार सुनाई देने लगी। परिजनों द्वारा आनन-फानन में दूल्हे को उपचार के लिए सीएचसी मशरक ले जाया गया।जहां दूल्हे का उपचार किया गया।मंगलवार की सुबह दूल्हा दूल्हन के साथ दोनों पक्ष के लोग पानापुर थाने पहुंचे जहां दूल्हा पक्ष के लोग लड़के पर जान का खतरा बता शादी करने से इंकार कर रहे थे। वहीं लड़की शादी करने के लिए अडिग थी। सूचना मिलने पर बेलौर पंचायत की मुखिया मुखिया अंशु देवी एवं सरपंच किश्मातो देवी के साथ दर्जनों की संख्या में गणमान्य लोग थाने पहुंचे एवं लड़का व उसके परिजनों को समझा बुझाकर शादी के लिए राजी करवाए। इसके बाद थाना परिसर में दोनों की शादी संपन्न हुई है।

थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि दूल्हा पर हमला करने वाले युवक की पहचान सेमरी गांव के सोनू सिंह एवं बेलौर गांव के ज्योति महतो के रुप में कर ली गई है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही हैं।

अनूप नारायण
27/06/2018, बुधवार

Post Top Ad