अनूप बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी, राजेश को लीगल सेल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 11 जून 2018

अनूप बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी, राजेश को लीगल सेल

पटना : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बिहार प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉक्टर विनय कुमार सिंह उर्फ बिहारी भैया ने पत्रकार अनूप नारायण सिंह को क्षत्रिय महासभा बिहार प्रदेश का मीडिया प्रभारी तथा राजेश रंजन को लीगल सेल का प्रमुख नियुक्त किया है।

राजधानी पटना के यारपुर में बिहारी भैया के आयोजित सम्मान समारोह में इन दोनों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया तथा साथ ही साथ संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी दी गई।

इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉक्टर विनय कुमार सिंह उर्फ बिहारी भैया ने कहा कि क्षत्रिय जाति नहीं धर्म है। पूरे बिहार में युवाओं की टीम गठित कर क्षत्रिय समाज को एकजुट करने की दिशा में पहल की जा रही है। साथ ही साथ समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ जन आंदोलन चलाया जाएगा। आने वाले दिनों में संगठन का विस्तार पंचायत स्तर तक करने की भी योजना है।

सर्व विदित है कि अनूप नारायण छपरा जिला अंतर्गत मसरख प्रखंड के अरना गांव के रहने वाले हैं तथा विगत 15 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। साथ ही साथ सामाजिक गतिविधियों में भी इनकी भागीदारी होती है। अनूप नारायण को क्षत्रिय महासभा का मीडिया प्रभारी बनने पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने भी बधाइयां दी हैं। बधाई देने वालों में धनवंत सिंह राठौर, संजय कुमार सिंह, मनोज राणा, शैलेश राणा, संजीव कुमार सिंह, डॉ. कानपुर सारथी, मुन्ना कुमार सिंह, शैलेश कुमार सिंह, अजीत सिंह शामिल है।

सुशान्त सिन्हा
पटना      |      11/06/2018, सोमवार

Post Top Ad -