बिहार की गोल्डन गर्ल श्रेयसी सिंह को पहल ने किया सम्मानित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 11 जून 2018

बिहार की गोल्डन गर्ल श्रेयसी सिंह को पहल ने किया सम्मानित

पटना : कॉमन वेल्थ गेम 2018 में स्वर्ण पदक विजेता बिहार के बेटी श्रेयसी सिंह को सम्मानित करने के लिए सामाजिक संस्था पहल के द्वारा आज राजधानी पटना के रविंद्र भवन सभागार में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय श्री सत्यपाल मलिक, महामहिम राज्यपाल, बिहार, आनंद कुमार, संस्थापक सुपर थर्टी, माननीय श्री सुदर्शन जी महाराज, माननीय पुतुल कुमारी, पूर्व सांसद , बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह जदयू सेवा दल के प्रधान महासचिव संजय कुमार सिंह लाल सिंह समेत दर्जनों गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
सम्मान समारोह में पहल द्वारा श्रेयसी को स्वर्ण मुकुट देकर सम्मानित किया गया। पिछली बार श्रेयसी कॉमनवेल्थ गेम में कांस्य पदक जीतकर लौटी थी तो राज्य सरकार की अनदेखी से क्षुब्द्ध होकर पहल संस्था ने पटना में कार्यक्रम आयोजित कर श्रेयसी को सम्मानित किया था साथ ही यह घोषणा भी की थी कि जब बिहार की यह बेटी गोल्ड मेडल जीतकर लौटेगी तो स्वर्ण मुकुट प्रदान किया जाएगा।
आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल श्री सत्यपाल मलिक ने कहा कि बिहार प्रतिभाओं की खान यहां की प्रतिभाएं देश ही नहीं विदेशों तक में अपने सफलता के परचम को लहरा रहे हैं। बिहार की बिटिया भी बिहार के बेटों से कम नहीं। यह सफलता सिर्फ बिहार के लिए ही नहीं पूरे देश के लिए गौरव की बात है।
आयोजक"पहल"के अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा यह सृष्टि का सम्मान ओलिंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल लाने पर और वृहद स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ियों के साथ राज्य सरकार की अनदेखी का मुद्दा भी उठाया। संस्था द्वारा राज्य भर में किए जा रहे कार्यों की भी चर्चा की।
अपने सम्मान समारोह में श्रेयसी ने कहा कि अब उनकी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं वे अपने पिता पूर्व रेल राज्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सपनों को साकार करने के लिए जी जान से जुटी हैं। उन्होंने अपने गोल्ड मेडल अपने पिता को ही समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि वह चाहती है कि बिहार के घर-घर से उनकी जैसी बेटिया निकले। सरकारी स्तर पर प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए उचित सहयोग मिलना चाहिए।

अनूप नारायण
पटना     |     11/06/2018, सोमवार

Post Top Ad -