चकाई में हुआ BJP का सम्पर्क फॉर समर्थन कार्यक्रम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 17 जून 2018

चकाई में हुआ BJP का सम्पर्क फॉर समर्थन कार्यक्रम

[gidhaur.com | चकाई(जमुई)] :- .रविवार को संपर्क फॉर समर्थन कार्यक्रम चकाई के उर्वा गांव में किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा युवा नेता रमेश रिशव ने किया। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोज पोद्दार ने ग्रामीणों से सम्पर्क के दौरान कहा भाजपा एनडीए गठबंधन सरकार के कुशल नेतृत्व के कारण ही आज हमारा देश आगे बढ़ रहा है। आज भारत विश्व के चौथा सबसे ताकतबर देश बन गया है।  पीएम मोदी  ने  देश के 22 करोड़ गरीबों का जीवन स्तर उठाने का काम किया है।  इतना ही नहीं श्री मोदी ने विदेश नीति को भी अपनी कूटनीतियों से  मजबूत किया है। देश का सौभाग्य है कि हमें दुनिया का सबसे ताकतबर नेता के रूप में प्रधानमंत्री मिला है। वहीं भाजपा युवा नेता दीपक शर्मा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के चार साल कांग्रेस के 60 साल के बराबर है। नेतृत्व कर रहे युवा नेता रमेश रिशव ने कहा हम सभी युवाओं को मोदी सरकार को फिर से लाने की कामना और मेहनत करेंगे .मौके पर संजय राय , आशीष बरनवाल , राकेश सिन्हा ,फूलदेव राय ,गौरीशंकर वर्मा , अमन सिन्हा ,रोहित राय ,मुशन पांडेय अजय राय आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

(श्याम सिंह तोमर)
चकाई  |  17/06/2018, रविवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -