अलीगंज : अखंड सौभाग्य के साथ पति के दीर्घायु के लिए महिलाओं ने की वट सावित्री व्रत व पूजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 15 May 2018

अलीगंज : अखंड सौभाग्य के साथ पति के दीर्घायु के लिए महिलाओं ने की वट सावित्री व्रत व पूजन

[gidhaur.com | अलीगंज] :- मंगलवार को अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा अर्चना किया। महिलाएँ अपने-अपने पति के दीर्घायु की कामना के साथ निराहार व फलाहार व्रत रखी। सुबह से ही प्रखंड के विभिन्न गांव के पुराने वट वृक्ष के नीचे सुहागिन महिलाएँ विद्वान ब्राह्मण से सति सावित्री व सत्यवान की कथा सुनकर विभिन्न फलों का भोग लगाकर पति की लंबी उम्र व मंगल जीवन की कामना की।ऐसा माना जाता है कि सती सावित्री ने यह व्रत कर अपने मृत पति को यमराज से वापस लौटा ली थी।तब से यह व्रत सभी सुहागिन महिलाएँ करने लगी।विद्वान ब्राह्मण पंकज पांडेय के अनुसार वट वृक्ष की उम्र काफी अधिक होती है।इसलिए सुहागिन महिलाएँ पति की उम्र वट वृक्ष की तरह लंबी होने की कामना करती है।इस खास संयोग में व्रत करने से गंगा स्नान करने से सह स्ञ गोदान के समान फल की प्राप्ति होती है।और कुप्रभावो से बचती है।इस दिन सुहागिन महिलाएँ व्रत रख कर आम लीची,सेव नारियल आदि मौसमी फलों का भोग लगाकर पति की लंबी उम्र की मंगल कामना करती हैं।
(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 15/5/2018, मंगलवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad