जमुई : विधायक बंटी चौधरी ने नवनियुक्त DM से की मुलाकात - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 4 मई 2018

जमुई : विधायक बंटी चौधरी ने नवनियुक्त DM से की मुलाकात

[gidhaur.com | News Desk] :-
जमुई जिला के नवनियुक्त युवा, व्यवहारिक व मृदुभाषी डीएम धर्मेन्द्र कुमार से मिलने बृहस्पतिवार को सिकन्दरा विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी उनके दफ्तर पहुँचे, वहां पहुँचकर श्री चौधरी ने डीएम धर्मेन्द्र कुमार को बेके के साथ अहिंसा की धरती और भगवान महावीर की जन्मभूमि जमुई में उनके प्रथम कार्यदिवस पर सिकन्दरा की जनता और जमुई जिलेवासियों की ओर से डीएम धर्मेन्द्र कुमार का हार्दिक अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही जिले में बेहतर प्रशासनिक एवं विधि-व्यवस्था कायम करने की उम्मीद जताई।
श्री चौधरी ने डीएम से मुलाकात के दौरान शासकीय योजनाओं का समयबद्घ क्रियान्वयन करा कर पात्र जन को लाभान्वित करने की भी अपील की।

(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 04/5/2018, शुक्रवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -