सोनो लोजपा आईटी सेल के प्रखंड अध्यक्ष बनाये गए सुधाकर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 14 मई 2018

सोनो लोजपा आईटी सेल के प्रखंड अध्यक्ष बनाये गए सुधाकर


Gidhaur.com (सोनो) : रविवार को सोनो प्रखंड में बैठक आयोजित कर लोजपा आईटी सेल के प्रखंड इकाई का गठन किया गया।

जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं की सर्वसम्मति से सुधाकर सिंह को आईटी सेल का प्रखंड अध्यक्ष एवं बमबम पाण्डेय को प्रखंड मीडिया  प्रभारी नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को लोजपा आईटी सेल के जमुई जिलाध्यक्ष ई. निर्भय कुमार सिंह ने नियुक्ति पत्र प्रदान दिया।


नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए लोजपा आईटी सेल के जमुई जिलाध्यक्ष ई. निर्भय ने कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए जल्द ही पार्टी कमिटी का विस्तार बूथ स्तर तक किया जायेगा।

इस अवसर पर लोजपा कार्यकर्ता गौरव राय, चंदन राय, संजय सिंह, गुड्डू मंडल, रमेश यादव, रोहित साह, टिंकू बर्णवाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

सुशान्त सिन्हा
14/05/2018, सोमवार

Post Top Ad -