गुदरी के लाल हैं बिहार के किशनगंज के नए डीएम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 1 मई 2018

गुदरी के लाल हैं बिहार के किशनगंज के नए डीएम

Gidhaur.com (विशेष) : 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है महेंद्र कुमार। पहले वो भारतीय रेल सेवा में भी अपना योगदान दे चुके हैं। फिलहाल उन्हें किशनगंज का जिला अधिकारी बनाया गया है।

महेंद्र कुमार ने अपने दूसरे प्रयास में 37वी रैंक के साथ सिविल सेवा की परीक्षा में सफलता हासिल की थी। प्रथम प्रयास में इन्होंने इंटरव्यू तक का सफर तय किया था। इन्होंने लोक प्रशासन और मनोविज्ञान विषयो के साथ परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी।

विकट आर्थिक परिस्थितियों में की पढ़ाई, माँ थी चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी
आईएएस महेंद्र कुमार की पढ़ाई-लिखाई बड़ी कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बीच हुई। इनके बचपन मे ही पिताजी का देहांत हो गया था। इनकी माँ ने चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी होने के बावजूद बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

महेंद्र कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटे है। उनके दोनों बड़े भाई भी उच्च शिक्षा ग्रहण कर अच्छे मुकाम पर है। बड़े भाई वीरेंद्र रेलवे इंजीनियर तो मंझले भाई धीरेंद्र डॉक्टर हैं।

अनूप नारायण
पटना      |     01/05/2018, मंगलवार

Post Top Ad -