अलीगंज : लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 20 मई 2018

अलीगंज : लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

[gidhaur.com | अलीगंज] :- कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं उनके बगैर किसी भी पार्टी को मजबूती प्रदान नही हो सकती है। उक्त बातें रविवार को युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने अलीगंज में आनंद विद्या निकेतन मे लोजपा कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने  कहा कि इसलिए लोजपा पार्टी की एक बुथ पर 10 युवा कार्यकर्ता को बुथ कमिटी बनाने की तैयारी पुरे चरम पर है। ताकि अगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी मजबूती से मैदान में आयेगी, और पुरे देश में विकास की गाथा लिखी जाएगी। देश में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व विकास का बयार काफी तेज गति से चल पड़ी है।
बैठक में जमुई सांसद चिराग पासवान के द्वारा  क्षेत्र में किये गये विकास योजनाओं की विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया।बैठक में बुथ कमिटी पर मजबूती प्रदान करने पर बल दिया गया।सभा को लोजपा के युवा जिला अध्यक्ष राष्ट्रदीप सिंह,लोजपा के प्रदेश महासचिव चंदन सिंह,रविशंकर पासवान,राष्ट्रीय सचिव बाईपी सुमन,कारू सिंह,लोजपा युवा के जिला अध्यक्ष राहुल रंजन ,सांसद प्रतिनिधि जीवन सिंह ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बखोरी पासवान ने किया।मौके पर बड़ी संख्या में लोजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 20/05/2018, रविवार
www.gidhaur.com

Responsive Advertisement