अलीगंज : कम लागत में पायोनियर 28P67 धान की उपज अधिक, संगोष्ठी आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 30 मई 2018

अलीगंज : कम लागत में पायोनियर 28P67 धान की उपज अधिक, संगोष्ठी आयोजित

[gidhaur.com | अलीगंज(जमुई)] :- बुधवार को प्रखंड के चौरासा गांव में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। किसानों को संगोष्ठी में पायोनियर 28P67 शंकर हाईव्रीड धान की बिचडा तैयार करने व उसके रोपाई की विधि की जानकारियाँ विस्तार पूर्वक दी गईं। पायोनियर के प्रतिनिधि धीरज कुमार ने बताया कि शंकर धान की समय पर रोपाई किये जाने के बाद इसकी उपज दोगनी हो जाती है, और अन्य धान की अपेक्षा इसमें खर्च भी कम होती है। आज किसान पायोनियर धान की खेती कर दोगुना उपज उगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 28P67 पायोनियर धान में बाली अधिक होती है.। खड़ी रहने की ताकत इसमें ज्यादा होने के कारण धान के पौधे गिरते नही हैं।इसलिए अधिक उपज होती है। मौके पर किसान लालजीत सिंह, मकेश्वर महतो, रामाधीन महतो, मनोज यादव, कारू पासवान, गोरेलाल यादव सहित बड़ी संख्या में किसानों ने धान के रोपाई संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 30/5/2018, बुधवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -