अलीगंज : माता रानी का खुला पट, उमड़ा आस्था का जनसैलाब - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 24 अप्रैल 2018

अलीगंज : माता रानी का खुला पट, उमड़ा आस्था का जनसैलाब

gidhaur.com (अलीगंज) :- मंगलवार को प्रखंड के दरखा गांव में माँ दुर्गा की स्थापित प्रतिमा की पट खुलते ही दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से माता दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही।
बता दें कि,  जिले के एक मात्र अलीगंज प्रखंड के दरखा गांव में वैशाखी दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती है। 9 दिनों तक वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरे इलाके में भक्तिमय महौल देखा जा रहा है। यहां नवमी एवं विजयादशमी के दिन भव्य मेला लगती है। काफी दूर -दूर से भक्त माता के चरणों में झाप व प्रसाद चढ़ाते हैं। यहाँ नवमी के दिन भुआ की बलि दी जाने का भी रिवाज है।  पूजा समिति के द्वारा मंदिर को आकर्षक रूप से रंग रोगन के साथ डेकोरेशन की सजावट किया गया है।
मंदिर प्रांगण में दो दिवसीय जागरण का भी आयोजन किया गया है। यहां वर्ष 1941 ई. से ही वैशाखी दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण कर लगातार पूजा किया जा रहा है। लोगों का ऐसा मानना है कि संतान प्राप्ति को ले माता का यह मंदिर पूरे जमुई जिले में प्रसिद्ध है, जहां भक्त बड़े ही श्रद्धा के साथ माता की आराधना करते हैं, और मां अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करती है।

(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 24/4/2018, मंगलवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -