युवा जदयू के प्रदेश महासचिव बने राजीव रावत, कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 22 अप्रैल 2018

युवा जदयू के प्रदेश महासचिव बने राजीव रावत, कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त

[gidhaur.com | न्यूज डेस्क] :- बिहार प्रदेश युवा जनता दल (यू) द्वारा युवा जदयू के प्रदेश कार्यकारिणी गठित की गई।इस गठन में गिद्धौर के राजीव रावत को पुनः युवा जदयू के प्रदेश महासचिव के तौर पर मनोनित किया गया।

अपने चयन पर महासचिव राजीव रावत ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, राज्य सभा सांसद आर.सी.पी. सिंह, पार्टी के उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री दामोदर रावत, एवं युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभय कुशवाहा का आभार व्यक्त किया।

श्री रावत के महासचिव मनोनित होने से जदयू कार्यकर्ता मुनमुन सिंह, सुबोध कुमार दास, कुमार पुष्पराज सिंह, मुन्ना, गोपाल केशरी,राजीव बर्णवाल आदि ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि राजीव जी के इस पद पर से पार्टी को आंतरिक मजबूती मिल सकेगी।
वहीं महासचिव चुने जाने से गिद्धौर समेत संपूर्ण जिले के जदयू कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। साथ ही शुभचिन्तकों द्वारा बधाई देने का कारवां जारी है।

पाठकों को जानकारी से अवगत करते चलें कि, प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने नई कमेटी की सूची जारी की, जिसमें बिहार के अलग अलग जिले से कुल 27 महासचिवों को चयनित किया गया।

अभिषेक कुमार झा

गिद्धौर      |      22/4/2018, रविवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -