चकाई : दो दिवसीय रामाश्रम सत्संग आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018

चकाई : दो दिवसीय रामाश्रम सत्संग आयोजित

1000898411

[gidhaur.com | चकाई] :- श्रोताओं का उत्साह और भक्ति भावना के संगम के बीच रामाश्रम सत्संग मथुरा उपकेंद्र चकाई द्वारा दो दिवसीय आंतरिक सत्संग समारोह का आयोजन प्रखंड के सहाना कॉलोनी मैदान में की गई। जिसमें गुरुवार को आचार्य श्री भोला बाबू द्वारा प्रवचन के दौरान लोगों को साधना का महत्व बताते हुए कहा गया कि साधना में मानव का परमात्मा से एकाकार हो जाता है। साधना में हम आंख बंद कर अपने ईष्ट देव को याद करते हैं। साथ ही ऐसा अनुभव करते है कि इष्टदेव के शरीर से एक प्रकाश निकल रहा है जो हमारे हृदय को भर रहा है जिससे हमारा हृदय प्रकाशवान हो रहा है। यही अभ्यास हमे सुबह- शाम हर रोज नियत समय पर करना है। कुछ दिन के बाद ईश्वर को मेरे मन से लगाव हो  जायेगा और हमारे मन से अपने आप अज्ञान मिटते चले जाएंगें।
हम क्या हैं ,क्यों जन्म लिए हैं 'हमे क्या करना है सारी अनुभूति होने लगेगी और हम सिद्ध पुरुष बन जायेंगे। इसके लिए घर बैठ, सुबह-शाम 20 मिनट मात्र ध्यान करना पड़ेगा।
मौके पर उपस्थित सैंकडों प्रवचन श्रोताओं को संबोधित करते हुए  उन्होंने कहा कि प्रतिदिन  हमे 20 मिनट साधना अवश्य करन चाहिए। साधना से ही परमात्मा का दर्शन मनुष्य कर सकता है। मनुष्य का हृदय परिवर्तन में साधना सहायक होती है।  वही सत्संग समाप्ति पर उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिससे पाकर श्रोताओं में भक्ति भाव का अनुभव करते देखा गया।

(श्याम सिंह तोमर)
चकाई | 05/04/2018, गुरूवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -