चकाई : राजद कार्यालय में जयंती पर याद किये गए बाबा साहेब अम्बेडकर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 16 अप्रैल 2018

चकाई : राजद कार्यालय में जयंती पर याद किये गए बाबा साहेब अम्बेडकर

Gidhaur.com (चकाई) : प्रखंड मुख्यालय स्थित राजद कार्यालय में सोमवार को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की 127वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजद विधायक सावित्री देवी ने बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वही समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े संविधान के निर्माता डा. अम्बेडकर ने तत्कालीन समय में भी समाज में व्याप्त कुरीतियों, अस्पर्शता को दूर करने के लिए सामाजिक समरसता का भागीरथी प्रयास किया जिसके कारण आज सभी जातियों में समानता जागरुकता का परिदृश्य दिखने लगा है।

उन्होंने कहा कि समाज को लोगों को भाईचारे, प्रेम व एकता से रहकर देश का विकास की सोच के साथ काम करे।

वही राजद नेता विजयशंकर यादव ने कहा की बाबा साहब के बताये रास्ते पर चलकर ही हम उनके अधूरे सपनों को पूरा कर सकते है।

मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव, जनार्दन यादव, राजेंद्र यादव, शिवनारायण यादव, विन्देश्वरी यादव, विनोद यादव, कार्तिक पासवान, वालेश्वर यादव, इंद्रदेव पासवान, शैलेन्द्र पासवान, नरसिंह पासवान, बालेश्वर दास, सुधीर दास, लक्ष्मण पंडित आदि ने बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि श्यामशुन्दर राय ने किया।

सुधीर कुमार यादव
चकाई     |      16/04/2018, सोमवार

Post Top Ad -