चकाई : सांसद निधि से लगभग 2 हजार स्ट्रीट लाइट लगाने की मिली स्वीकृति - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018

चकाई : सांसद निधि से लगभग 2 हजार स्ट्रीट लाइट लगाने की मिली स्वीकृति

[gidhaur.com | चकाई] :- जमुई लोकसभा में सांसद चिराग पासवान द्वारा सांसद निधि से लगभग 2000 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी के तहत लोजपा नेता जमुई जिला अध्यक्ष सुभाष पासवान के नेतृत्व में प्रखंड के चकाई, रामचंद्रडीह, माधोपुर, बीचकोड़वा ,सरौन, विराजपुर कल्याणपुर सहित कई पंचायतों का दौरा कर स्थानीय ग्रामीणों से मिलकर सोलर स्ट्रीट लाइट हेतु स्थल का चयन किया गया। एक सोलर लाइट की कीमत लगभग 20 हजार के करीब है।
वही मौके पर मौजूद सांसद प्रतिनिधि सह लोजपा नेता जीवन सिंह ने बताया कि हमारे लोकप्रिय सांसद चिराग पासवान ने लोकसभा चुनाव के दौरान जनता से किए गए वायदों को एक-एक कर पूरा करने में जुटे हैं। इसी के तहत उन्होंने लोकसभा क्षेत्र में सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाने की तैयारी जोर शोर से की है। इसके अलावे चकाई के अनेक प्रखंडों में कई कल्याणकारी योजना जैसे सड़क निर्माण,अजय नदी घाट निर्माण,सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने, बरनार जलाशय योजना सहित दर्जनों जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतार कर जनता से किए गए वादे को पूरा करने का काम किया है।
वही मौके पर लोजपा नेता मुकेश कुमार ,प्रसादी पासवान ,लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बिंदेश्वरी बर्मा , बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जयनंदन प्रसाद ,राजीव पासवान, संजय पासवान सहित दर्जनों लोजपा नेता व कार्यकर्ता इस अभियान में शामिल थे।
(श्याम सिंह तोमर)
चकाई | 06/04/2018, शुक्रवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -