22 अप्रैल को गिद्धौर आएँगे सांसद चिराग पासवान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018

22 अप्रैल को गिद्धौर आएँगे सांसद चिराग पासवान

gidhaur.com (News Desk) :- जमुई सांसद चिराग पासवान आगामी 22 अप्रैल को गिद्धौर में होंगे। जी हां, उनके कोन्स्टीट्येन्सी कार्यक्रम के अनुसार, 22 अप्रैल यानि रविवार को सांसद चिराग लगभग 3 बजे गिद्धौर निवासी सुमन पाण्डेय के घर उनके बेटी को आशीर्वाद देने पहुँचेंगे, जिसकी शादी कुछ दिनों में होने वाली है।
इसके बाद सांसद, शाम 7 बजे के आसपास, लोजपा युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री राष्ट्रदीप सिंह के आवास स्थान गिद्धौर के नयागांव में उनके तिलकोत्सव समारोह में शिरकत करेंगे।
बताते चलें कि, सांसद चिराग के आगमन को लेकर गिद्धौरवासियों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। वहीं कुछ युवा वर्ग सांसद चिराग से मिलने की इच्छा भी जता रहे हैं।
(अभिषेक कुमार झा)
गिद्धौर  |  20/4/2018, शुक्रवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -