अक्षरा का दिल तोड़ ज्योति के साथ विवाह करेंगे पवन सिंह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 5 मार्च 2018

अक्षरा का दिल तोड़ ज्योति के साथ विवाह करेंगे पवन सिंह

Gidhaur.com (मनोरंजन) : भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह अभिनेत्री अक्षरा सिंह नही बल्कि बलिया की ज्योति सिंह के साथ परिणय सूत्र मे बंधने जा रहे है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार खबर है कि 6 मार्च को बलिया में शादी समारोह का आयोजन होगा। जिसकी तैयारी जारी है। प्राइवेसी बनाये रखने के मद्देनजर मिडिया व हाईप्रोफाईल मेहमानो को निमंत्रण नही दिया गया है।

बिहार के आरा जिले के जोखहरी गाँव निवासी पवन भोजपूरी फिल्मों के सुपरस्टार है। भोजपुरी फ़िल्म जगत में उनकी अपनी पहचान है। पवन की पहली शादी आरा की ही नीलम सिंह के साथ हुई थी। लेकिन डिप्रेशन की शिकार नीलम ने मुंबई मे सुसाईड कर लिया था।

भोजपुरी अभिनेत्री व बिगबॉस सीजन 10 की प्रतिभागी मोनालिसा के साथ ब्रेकअप के बाद अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ पवन का नाम जोड़ा जा रहा था। लगातार कई फिल्मों में अक्षरा उनके साथ नजर आई हैं। साथ ही विभिन्न स्टेज शो में भी दोनों ने साथ परफॉर्म किया है। इसे देखते हुए पवन और अक्षरा के फैन उन दोनों के लव अफेयर की बातें करते नजर आ रहे थे। सभी का मानना था कि पवन और अक्षरा ही आपस में शादी करेंगे।

लेकिन ज्योति के साथ शादी की खबर कन्फर्म होने के बाद सभी कयासो पर विराम लग गया है। बलिया के एक रसूखदार राजपूत परिवार से आने वाली ज्योति अभी स्नातक की छात्रा है। उनका फिल्म व ग्लैमर की दुनिया से दूर-दूर तक कोई वास्ता नही है। बलिया की राजनीति मे ज्योति के परिवार का दबदबा है।

अनूप नारायण/सुशांत सिन्हा
05/03/2018, सोमवार

Post Top Ad -