जमुई : बिहार राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अलीगंज के बिपिन ने रेस में लहराया परचम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 5 मार्च 2018

जमुई : बिहार राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अलीगंज के बिपिन ने रेस में लहराया परचम

1000898411
IMG-20180305-WA0012
Gidhaur.com (अलीगंज/जमुई) : किसी कार्य को करने की इच्छाशक्ति जब दिल में प्रबल हो जाती है तो निश्चित ही सफलता हासिल होती है। जिले के अलीगंज प्रखंड के इस्लामनगर पंचायत के मानिकपुर गांव निवासी महेंद्र यादव के 14 वर्षीय पुत्र बिपिन कुमार ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 400 मीटर की रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाकर बिपिन ने जिले ही नही प्रखंड का नाम रौशन किया है। सोमवार को अलीगंज प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. जफर इमाम एवं पंचायत के मुखिया दिलीप रावत के द्वारा ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया।
IMG_20180305_181009
साथ ही पंचायत के मुखिया दिलीप रावत ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने के खुशी में पांच हजार नगद राशि देकर सम्मानित किया। बीडीओ ने कहा कि सच्चे मन व लगन से किया गया कोई भी कार्य निश्चित ही एक दिन मुकाम तक पहुंचाने में राह को आसान कर देती है, उसी तरह बिपिन ने प्रखंड से लेकर जिला एवं राज्य स्तर रेस प्रतियोगिता प्रथम स्थान लाकर दिखाया है। मुखिया दिलीप रावत ने कहा कि बिपिन ने दौड़ प्रतियोगिता में राज्य स्तर के रेस में प्रथम स्थान पाकर प्रखंड का मान बढ़ाया है। बता दें कि पूर्व में भी बिपिन 100 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल कर चुका है।

चंद्रशेखर सिंह
अलीगंज/जमुई       |      05/03/2018, सोमवार

Post Top Ad -