अलीगंज : हर्षोउल्लास के साथ चैती छठ पर्व का हुआ समापन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 25 मार्च 2018

अलीगंज : हर्षोउल्लास के साथ चैती छठ पर्व का हुआ समापन

[gidhaur.com | अलीगंज (जमुई)]:- हिन्दूओं के लोक आस्था के चार दिवसीय महान पर्व  चैती छठ शनिवार को बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ शांति वातावरण में संपन्न हो गया। अलीगंज प्रखंड के कैलाशधाम ,मानपुर में सुर्यनारायण पूजा समिति के तत्वधान में घाट पर छठ व्रतियों के लिए विशेष व्यवस्था किया गया था। पूजा समिति अध्यक्ष वाई.पी.सुमन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा समिति के द्वारा छठ घाट को भव्य तरीके से सजाया गया था।उन्होंने ने स्पष्ट रूप से यह भी बताया कि हर वर्ष भगवान भास्कर के पूजा अर्चना हेतु छठ व्रतियों के आने जाने में कोई कठिनाई नही हो इसके लिए पूजा समिति के सदस्य काफी सजग रहते हैं।
बता दें कि, इस छठ घाट पर इस इलाके के आस पास गांव से छठ व्रति पूजा अर्चना को आते हैं। वहीं शनिवार को  छठ व्रतियों ने  उगते हुए  सूर्य को अर्ध्य देकर अपने परिवार व समाज की कल्याण के साथ मंगलकामना के लिए प्रार्थना किया।
इस पावन मौके पर अभिषेक कुमार,मनोज महतो, परशुराम प्रसाद,दिनेश प्रसाद,दिलीप महतो सहित पूजा समित के सदस्यों के अलावे बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीण आस्था के इस पर्व में शामिल नजर आए।

(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 25/3/2018, रविवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -