अलीगंज : गंगा स्नान के लिए गईं छठ व्रतियाँ, हरी झंडी दिखाकर बस रवाना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 18 मार्च 2018

अलीगंज : गंगा स्नान के लिए गईं छठ व्रतियाँ, हरी झंडी दिखाकर बस रवाना

Gidhaur.com (अलीगंज/जमुई) : पानी पिये पक्षी घटे न सरिता नीर, दान किये धन घटे जो सहाय रघुवीर। ठीक इसी के तर्ज पर जिले के अलीगंज प्रखंड के कोदवरिया पंचायत के मुखिया पारो देवी व उनके पति गुजर यादव ने कर दिखाया है। तीन वर्षों से लगातार चैती छठ के पावन मौके पर पंचायत के विभिन्न गांवो के छठ व्रतियो व ग्रामीण महिला-पुरूष को बड़ी संख्या में गंगा स्नान करवाने के लिए ले जाया जाता है।

रविवार को भी हिलसा शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद तीन बसों को सिमरिया घाट के लिए पंचायत के मुखिया पारो देवी एवं चंद्रदीप के थाना अध्यक्ष बबलु कुमार पंडित एवं मुखिया प्रतिनिधि गुजर यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बस को रवाना करने के बाद थानाअध्यक्ष ने  बताया कि धार्मिक कार्यो में सभी लोगों को बढ-चढकर सहयोग करनी चाहिए। मुखिया प्रतिनिधि गुजर यादव ने बताया कि छठ लोक आस्था का महान पर्व है। चैती छठ के पावन मौके पर पंचायत के विभिन्न गांवो के छठ व्रतियो सहित ग्रामीण महिला-पुरूष को गंगा स्नान कराने हेतु सिमरिया घाट ले जाने कार्य तीन वर्षों से लगातार किया जा रहा है।

मौके पर सुरेश यादव, रंधीर यादव, रामाशीष यादव, मंटु सिंह, रणवीर यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

चद्रशेखर सिंह
अलीगंज, जमुई     |     18/03/2018, रविवार

Post Top Ad -