अलीगंज : ग्रामीणों के श्रमदान से माँ दुर्गा की मंदिर का निर्माण कार्य शुरू - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 24 फ़रवरी 2018

अलीगंज : ग्रामीणों के श्रमदान से माँ दुर्गा की मंदिर का निर्माण कार्य शुरू

gidhaur.com(अलीगंज) जमुई के अलीगंज प्रखंड अंतर्गत पुरसंडा पंचायत के गहलौर गांव में श्री-श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मंदिर की निर्माण कार्य शनिवार को वैदिक मंञोचचारण के विधि विधान के अनुसार माँ दुर्गा का मंदिर निर्माण कार्य ग्रामीणों के श्रमदान से शुरू हुआ।समाजसेवी मसुदन महतो एवं प्रकाश यादव तथा पूजा समिति के अध्यक्ष डा चंद्रिका मेहता ने बताया कि बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ पुरे पंचायतवासियो के सहयोग से माता वैष्णवी की मंदिर का नींव रखा गया था।जो आज विद्वान ब्राह्मण के वैदिक मंञोचचारण के साथ निर्माण कार्य शुरू हुई जिसमें पंचायत के विभिन्न गांव से बड़ी संख्या महिला पुरूष भक्तों ने श्रमदान दिया।माता दुर्गा की मंदिर निर्माण शुरू होने पंचायत के चहुओर खुशी का महौल बना हुआ है।मौके गाजे बाजे एवं डीजे के धुन जय माँ शेरावाली पर भक्त डुमका लगाते रहे।और जय माता दी की जयघोष से  पुरे वातावरण भक्तिमय बना रहा ।मौके पर बड़ी संख्या में महिला-पुरूष मौजूद थे।
(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज |   24/2/2018 (शनिवार)
www.gidhaur.com

Post Top Ad -