सोनो : कुष्ठ रोगी खोजी अभियान का सफल संचालन जारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 24 फ़रवरी 2018

सोनो : कुष्ठ रोगी खोजी अभियान का सफल संचालन जारी

Gidhaur.com (सोनो) : एलसीडीसी कार्यक्रम के तहत पिछले 15 फरवरी से 28 फरवरी तक चलने वाली कुष्ठ रोगी खोजी अभियान का सफल संचालन पुरे सोनो प्रखंड में प्रखंड स्वास्थ केन्द्र सोनो द्वारा किया जा रहा है।

जिसमें सभी आशा कार्यकर्ता एवं पुरुष कार्यकर्त्ताओं ने डोर टू डोर सभी के घर जाकर परिवार के महिला व पुरुष तथा बच्चों के शरीर पर पहने वस्त्र को हटाकर किसी भी प्रकार के दाग-धब्बे जिसमें नोचनी व खुजली नहीं होती हो, तथा उक्त दाग जन्म के बाद हुई हो, का तहकीकात किया।

वैसे संदेहास्पद रोगी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो में संपुष्टि के लिए भेजा जा रहा है जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुजीत कुमार तथा प्रखंड स्वास्थ प्रबंधक सुभाष चन्द्र द्वारा इलाज किया जा रहा है। इसकी जानकारी पारा मेडिकल वर्कर (कुष्ठ विभाग) रणजीत कुमार ने दिया है।


चंद्रदेव बरनवाल

सोनो     |      24/02/2018, शनिवार

Post Top Ad -