सोनो : मनाई गई स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 4 फ़रवरी 2018

सोनो : मनाई गई स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती

Gidhaur.com (सोनो) :-  सर्वोदय आश्रम सोनो में शनिवार को राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती राजद अध्यक्ष रियासत हसन की अध्यक्षता में मनाई गई ।इस मौके पर चकाई विधान सभा क्षेत्र के विधायक सावित्री देवी तथा राजद के प्रमुख नेता विजय शंकर यादव उपस्थित हुए।

सर्व प्रथम स्व. कर्पुरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया, इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करने के दौरान श्रीमति सावित्री देवी ने विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि मैं आप सभी जनता के साथ हमेशा रहने पर प्रतिबद्ध हूं, उन्होंने कहा कि आप सबों का हर सुख और दु:ख में हमेशा शामिल रहूंगी।
राजद नेता विजय शंकर यादव ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को साजिश के तहत फंसाया गया है , इससे घबराने की जरूरत नहीं है , बहुत ही जल्द वो जेल से बाहर होंगे। उन्होंने कहा कि लालु यादव कि गैर मौजूदगी में संगठण को तेजस्वी यादव संभाले हुए हैं , तथा सभी प्रखंडों में घुम घुम कर पार्टी को मजबूत करने का काम उनके द्वारा किया जा रहा है। भगवान राम को भी वनवास काटना पड़ा था उसी प्रकार लालू यादव भी जेल में वनवास काट रहे हैं , उन्होंने कहा कि लालु यादव हमेशा अन्याय और सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ते रहे हैं , उन्होंने उपस्थित लोगों को प्रखंड के सभी 19 पंचायतों में बैठक आयोजित कर अविलंब बुथ कमेटी गठन करने की अपील की।
इस मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि बलराम मंडल, पूर्व जिला पार्षद रामचरित्र मंडल, प्रखंड कोषाध्यक्ष प्रदीप बरनवाल , मो० अशलम अंशारी , देवसागर बौद्ध सहित दर्जनों लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।
(चन्द्रदेव बरनवाल)
सोनो | 04/02/2018(रविवार)
www.gidhaur.com

Post Top Ad -