सोनो : स्मृति सभा में शामिल हुए पूर्व विधायक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 10 फ़रवरी 2018

सोनो : स्मृति सभा में शामिल हुए पूर्व विधायक

gidhaur.com(सोनो) :-  प्रखंड क्षेत्र के ढोंढरी पंचायत अंतर्गत सरधोडीह गांव में समाजसेवी स्वर्गीय बैद्यनाथ मंडल की स्मृति सभा में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह तथा युवा नायक माननीय सुमित कुमार सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा नायक ने कहा कि समाजसेवी शब्द को अवमूल्यन कर दिया है  अन्यथा इसकी ऊंचाई और गहराई बैद्यनाथ बाबू जैसे हम सबों के पथ - प्रदर्शकों के जीवन चरित्र से ही परिभाषित होता है।  इनके लिए ही भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता में निष्काम कर्मयोगी शब्द उच्चारित किया था। बैद्यनाथ मंडल समाजवादी विचारधारा के दिग्गज एवं मेरे दादा जी श्री बाबू के अन्यतम सहयोगी, पिताजी के साथी और हम सबों को तो सही राह दिखाने वाले बुजुर्ग थे।
बता दें कि, यह कार्यक्रम  माननीय पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह जी के अभिभावकत्व में संचालित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी लोग  बैद्यनाथ मंडल जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजनकर्ता राधेश्याम मंडल, प्रकाश मंडल जी, कपिलदेव मंडल जी, दिवाकर मंडल सहित बड़ी तादाद में बैद्यनाथ बाबू को चाहने वाले लोग मौजूद थे।
(चन्द्रदेव बरनवाल)
सोनो | 10/02/2018,शनिवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -