अलीगंज : खेलों में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे कर रहे देश का नाम रौशन - बीडीओ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 19 फ़रवरी 2018

अलीगंज : खेलों में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे कर रहे देश का नाम रौशन - बीडीओ

Gidhaur.com (अलीगंज/जमुई) : प्रखंड के बीआरसी मैदान में सोमवार को प्रखंड स्तरीय सब जूनियर स्पोटर्स मीट 2018 का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता को प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. जफर इमाम एवं प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम स्वरूप प्रसाद ने विधिवत दीप प्रज्वलित किया।

खेल के पूर्व बीडीओ ने प्रतिभागियो को संबोधित करते हुए कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाए उभरकर जिला ही नही राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार भी खेल प्रतिभागियो को प्रोत्साहित कर रही है। प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री प्रसाद ने कहा कि यह ग्रामीण क्षेत्र की छात्र-छात्राओ की प्रखंड से लेकर जिला एवं राज्य स्तर तक अपनी प्रतिभा निखारने की मौका मिलता है और राज्य स्तर से देश स्तर तक खेल में बेहतर प्रदर्शन कर मुकाम हासिल कर अपने क्षेत्र के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं।

प्रतियोगिता में सौ मीटर की दौड़ में मिर्जागंज संकुल के धर्मेन्द्र कुमार एवं बालिका में आढा सीआरसी की प्रियंका कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। 400 सौ मीटर की दौड़ में मिर्जागंज संकुल के रंगीला कुमार एवं बालिका में कैयार संकुल की पल्लवी कुमारी प्रथम रही। प्रतियोगिता में रिले दौड़, संगीत स्पर्धा, ऊँची कूद एवं लंबी कूद तथा रंगोली सहित कई खेल का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियो को अतिथियों के द्वारा प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाधयापक रूपलाल चौधरी ने की। मौके पर एच. एम. लालकेशवर चौधरी, शिवशंकर पासवान, बीआरपी अरूण चौधरी, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव जवाहर प्रसाद यादव, सीताराम यादव, अभिषेक कुमार, मनोज सिंह, शरद कुमार सहित बड़ी संख्या में सीआरसी समन्वयक, शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित छात्र -छात्राए उपस्थित थे।

चंद्रशेखर सिंह
अलीगंज, जमुई       |      19/02/2018, सोमवार

Post Top Ad -