चकाई : होली को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 26 फ़रवरी 2018

चकाई : होली को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

Gidhaur.com (चकाई) : चकाई थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में होली त्योहार को लेकर शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में चकाई क्षेत्र के हिन्दु-मुस्लिम समाज के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बैठक को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि होली त्योहार अमन-चैन एवं भाईचारे का संदेश देती है। त्योहार को आपसी भाईचारा एवं उत्साह के साथ मनाएं। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि त्योहार में नशापान कर शरारती हरकत करने वाले लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। अश्लील गीत बजाने वाले लोगो पर प्रशासन पैनी नजर रखेगी।

उन्होंने उपस्थित दोनों समाज के लोगो से कहा कि त्योहार में एक दूसरे विचारधाराओं का ख्याल करते हुए त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

बैठक मे गोविन्द चौधरी, कन्हैया लाल गुप्ता, श्यामशुन्दर राय, जानकी यादव, संतु यादव, नकुल यादव, नुन्धन वर्मा, नरसिंह पासवान, मो0 सिकन्दर, सहजाद आलम, शंभु पांडेय, अवर निरीक्षक राजेन्द्र पासवान, रोहित गुप्ता, नुनुवा टुडू आदि लोग मौजूद थे।

बैठक समाप्ति के बाद पुलिस सप्ताह के मौके पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों एवं गणमान्य लोगो ने थाना परिसर में वृक्षारोपण किया। तथा सेना के शहीद जवान सुनील मुर्मू को दो मिनट का मौन रखा गया।

सुधीर कुमार यादव
चकाई      |      26/02/2018, सोमवार


Post Top Ad -