चकाई : जदयू के एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में 12 विषयों पर दिया गया प्रशिक्षण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 26 फ़रवरी 2018

चकाई : जदयू के एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में 12 विषयों पर दिया गया प्रशिक्षण

Gidhaur.com (चकाई) : रविवार को स्थानीय किसान भवन में जदयू के प्रखंडस्तरीय कार्यकर्ताओं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन वर्मा की अध्यक्षता में हुई। शिविर में पार्टी की विचारधारा, सामाजिक सदभाव, सात निश्चय, कानून का राज, लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम कानून, महिला शशक्तिकरण, महादलित शशक्तिकरण, सामाजिक सहित कुल 12 विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।

शिविर को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव ई0 शंभु शरण ने कहा की पार्टी के सभी कार्यकर्ता सरकार द्वारा चलायी जा रही योजना ओ की जानकारी लोगो तक पहुँचाये। प्रदेश महासचिव ने कहा की नीतीश कुमार की सरकार ने राज्य में हर क्षेत्र में विकाश तेजी से दौड़ रहा है। बाल विवाह, दहेजबंदी तथा शराबबंदी जैसे कानून लाकर नीतीश सरकार ने राज्य में परिवर्तन लाकर लोगो के चेहरे पर मुस्कान लाने की मांग है। शिविर में फुलेश्वर ठाकुर, अब्दुल मन्ना, अमलेंदु कुमार, नागेश्वर महतो, जयदेव दास, प्रेम शर्मा, उमेश शर्मा, लालमोहन रावत, हरि पंडित, प्रकाश वर्मा, सुरेश पोद्धार आदि लोग मौजूद थे।

सुधीर कुमार यादव
चकाई      |      26/02/2018, सोमवार

Post Top Ad -