gidhaur.com(न्यूज डेस्क) :- आम आदमी पार्टी संगठन विस्तार के तहत गिद्धौर प्रखंड में जल्द ही अपनी समिति गठित करेगी। जिसमें युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। इसके साथ ही प्रखंड के अंतर्गत आने वाले पंचायतों में भी समितियां बनाई जाएँगी। उक्त जानकारी आम आदमी पार्टी के जमुई जिलाध्यक्ष राजकुमार ने रविवार को दी।
उन्होंने बताया कि युवाओं को आम आदमी पार्टी के विंग छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) से जोड़ा जायेगा। जिससे कि पार्टी को मजबूती मिले। साथ ही सक्रीय कार्यकर्ताओं को उनके काम के अनुरूप जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएँगी।
सुशांत साईं सुंदरम
गिद्धौर | 11/02/2018, रविवार
गिद्धौर | 11/02/2018, रविवार





