सोनो : जिला संयोजक से मिले क्षेत्रीय प्रभारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 10 फ़रवरी 2018

सोनो : जिला संयोजक से मिले क्षेत्रीय प्रभारी

gidhaur.com(सोनो) :- भारतिय जनता पार्टी के मुंगेर प्रमंडलीय क्षेत्रीय प्रभारी मुकेश कुमार शर्मा शनिवार को सोनो प्रखंड के ओरैया गांव स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर पूर्व किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सह वर्तमान मत्स्य जिवि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संदीप कुमार सिंह से मुलाकात की।  इस दौरान उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के शुभ अवसर समर्पण दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने श्री सिंह के साथ चकाई विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत सोनो मंडल के शक्ति केन्द्र के क्ई बुथों पर समर्पण का कार्यक्रम किया गया। उन्होंने बताया कि भाजपा के द्वारा कराए जा रहे समर्पण दिवस एक बहुत बड़ी योजना है, जिसमें 100 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है।
उक्त कार्यक्रम के तहत बुथ स्तरीय समर्पित सदस्यों से जमा धन को पार्टी हित के लिए वहन किया जायेगा। उन्होंने क्षेत्र में जाकर एक एक कार्यकर्ता से मिलकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने की कोशिश की। कार्यालय में उपस्थित लोगों से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में होने वाले उपचुनाव इस बार जदयू की पार्टी नहीं लड़ेंगी जिसकी घोषणा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने की है। बिहार के अररिया लोकसभा, भभुआ विधान सभा तथा जहानाबाद विधान सभा क्षेत्र से भाजपा चुनाव लड़ेगी।
इस मौके पर उनके साथ चकाई विधान सभा विस्तारक रवि चौधरी, मत्स्य जीवि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संदीप कुमार सिंह, अल्प संख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शाहनवाज आलम, महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मीणा देवी, अल्प संख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मो. अस्फाक आलम , भाजयुमो महामंत्री अमरेश कुमार चंद्रवंशी , भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष परशुराम मंडल तथा भरत पासवान, द्वारिका मंडल , सदानंद सिंह , अनील मंडल, मो. अफजल, बिनोद शर्मा, दशरथ मंडल, नुनूराम मंडल एवं संजय मंडल आदि लोग शामिल थे।
(चन्द्रदेव बरनवाल)
सोनो | 10-2-18, शनिवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -