सोनो : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 11 फ़रवरी 2018

सोनो : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनी

[सोनो|चन्द्रदेव बरनवाल] :- रविवार को भाजपा मत्स्य जीवि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय ओरैया में युग पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि सह समर्पण दिवस मनाया गया। इस मौके पर भाजपा के मुंगेर प्रमंडलीय क्षेत्रीय प्रभारी मुकेश कुमार शर्मा एवं चकाई विधान सभा विस्तारक रवि चौधरी उपस्थित हुए। आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल जी के तेल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात समर्पण दिवस मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पार्टी की संगठण को मजबूत करने के लिए मिट्टी से बना घड़े में पुष्प तथा दान स्वरूप यथा शक्ति रुपये समर्पण किये,जिसमें कुल तीन हजार सात सौ चालीस रुपए प्राप्त हुए। जिला संयोजक श्री सिंह ने बताया कि संगठण को मजबूत करने के लिए समर्पण कार्यक्रम पुरा जमुई जिले में चलाया जाएगा तथा समर्पण में हुए जमा धन को पार्टी कोष पटना में जमा किया जाएगा। मौके पर उपस्थित प्रमंडलीय प्रभारी मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पार्टी के द्वारा आयोजित समर्पण दिवस एक बहुत बड़ी योजना है , इस योजना के तहत एक सौ करोड़ लोगों को पार्टी में जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल का पालन पोषण उनके नाना के घर हुआ था जिस कारण छोटी सी उम्र में ही उनके उपर खुद की देखभाल के साथ छोटे भाई को संभालने की जिम्मेदारी आ गई थी, ऐसी परिस्थिति में कोई आम मनुष्य होता तो इस विपदाओं के आगे घुटने टेक देता लेकिन ये अलग मिट्टी के बने थे दु:खो का पहाड़ टुटने के बावजूद भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहे।
इस अवसर पर महिला मोर्चा के महामंत्री रुपा सिंह तथा प्रखंड अध्यक्ष मीणा देवी , कोषाध्यक्ष कांति देवी , अविनाश सिंह , सदानंद सिंह , भरथ पासवान , नुनुराम मंडल , दशरथ मंडल , उपेन्द्र मंडल तथा उर्मिला देवी , फुलवंती देवी , ललीता देवी सहित सेंकड़ों लोग उपस्थित थे।

www.gidhaur.com | 11/2/2018

Post Top Ad -