चकाई : भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 5 फ़रवरी 2018

चकाई : भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ

Gidhaur.com (चकाई) : चकाई बाजार स्थित राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित 11 दिवसीय रूद्र महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा के साथ ही 11 दिनों तक चलने वाले महारुद्र यज्ञ का विधिवत शुभारम्भ हो गया। कलश यात्रा यज्ञस्थल से प्रारंभ हुई जो गोला दुर्गा मंदिर, हाई स्कूल होते हुए कॉलेज के रास्ते चहबच्चा तालाब पहुँची जहाँ विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी कलशों में जल भरवाया।

जिसके बाद यह कलश यात्रा चकाई मोड़, पंचमुखी चौक, यूको बैंक, सब्जी मंडी के रास्ते रेफरल अस्पताल होते हुए परियोजना हाई स्कूल से वापस यज्ञस्थल पर पहुंची। जहां कलश में लाये गये जल से यज्ञस्थल को पवित्र कर सभी कलशों को स्थापित किया गया।

कलश यात्रा में 501 कुंवारी कन्याएँ एवं महिलाएँ गेरुआ वस्त्र धारण किये माथे पर कलश लेकर चल रही थी। वहीँ हजारों की संख्या में श्रद्धालु महावीरी पताका लिए ढोल नगाड़ो के धुन पर राम नाम का जयघोष करते हुए साथ-साथ चल रहे थे। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा था।

यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता ने बताया की यज्ञाचार्य के रुप में अशोक पांडेय तथा मुख्य प्रवचनकर्ता के रुप में महामंडलेश्वर केलाशानन्द ब्रह्मचारी, वाराणसी के अरविंदानन्द जी महाराज, अयोध्या से वेदही वल्लव शरण, विद्यासागर की मानस कोकिला, नीलम भारती एवं गिरिडीह की सरस्वती देवी श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगी।

वहीँ रासलीला मंडली द्वारा प्रतिदिन रासलीला की प्रस्तुति की जाएगी। यज्ञ के आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

सुधीर कुमार यादव
चकाई       |     05/02/2018, सोमवार

Post Top Ad -