जमुई : ऑक्सफ़ोर्ड के खिलाडियों का रग्बी फुटबॉल के लिए राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 8 जनवरी 2018

जमुई : ऑक्सफ़ोर्ड के खिलाडियों का रग्बी फुटबॉल के लिए राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन

Gidhaur.com (जमुई) :- खेल के क्षेत्र में उच्चतम शिखर पर फ़तेह का झंडा गाड़ने में जमुई हमेशा आगे रहा है| एक बार फिर से जमुई का नाम राष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिलेगा|  दरअसल, रग्बी फुटबॉल के लिए ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल से अंडर 14 में सुप्रिया, मनीषा, प्रियंका एवं माउंट हेम्ब्रम से रिया, दीक्षासू, सिया राज तथा मरानाथा स्कूल से रूपा कुमारी का चयन राष्ट्रीय स्तर में किया गया है।
चयनित खिलाड़ियों 9 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर में भाग लेने के लिए बिहार टीम तेलांगना के लिए प्रस्थान करेगी।
इसकी जानकारी विद्यालय के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने दी तथा इस इस विद्यालय के प्राचार्य ऋतु राज सिन्हा ने इन बच्चों के लिए राष्ट्रीय स्तर में जाने हेतु अपनी शुभकामनाएं दी। प्राचार्य ने कहा कि इस विद्यालय के कोच अनिल कुमार सिन्हा एवं अनुराग सिंह के कड़ी मेहनत का परिणाम है कि हमारे यहां के बच्चे राष्ट्रीय स्तर में खेलकर अपनी प्रतिभा का दर्शन कर रहे है। टीम मैनेजर मनोज कुमार इन सभी बच्चो को तेलांगना ले जा रहे है।
बताते चलें कि, इन खिलाड़ियों के चयन से पूरे ऑक्सफ़ोर्ड परिवार, माउंट हेम्ब्रम तथा मरानाथा विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ उठी है। बहुत जल्द जमुई के ये दिग्गज अपने खेल का जौहर दिखाने के लिए तेलंगाना की जमीं पर फुटबॉल को किक मारते नज़र आएंगे|
(अभिषेक सिन्हा)
Edited by- Abhishek Kumar Jha
जमुई | 08/01/2017 (सोमवार)
www.gidhaur.com

Post Top Ad -