
Gidhaur.com (चकाई) : प्रखंड में पिछले 10 दिनों से पढ़ रहे हाड़ कंपाने वाली ठंड एवं शीतलहरी के कारण आम जनजीवन काफी प्रभावित होकर रह गया है तथा लोगों का जीना मुहाल हो गया है। दिन रात छाये कोहरे एवं तेज हवा चलने से कनकनी चरम पर है तथा सूर्य देव का दर्शन मुहाल हो गया है। इस अचानक ठंड के कारण सड़कों पर सन्नाटा छाया रहता है तथा बिहारी मजदूर रिक्शा ठेला चालक, भिखमंगे आदि गरीब तबके के लोगों को ठंड से कंपकपाते देखा जा सकता है।
गरीब तबके के कई लोगों ने बताया कि ऐसी कनकनी पहले कभी नहीं देखी थी और हम लोगों के पास पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़ा नहीं रहने के कारण घर में ही काम-धंधा छोड़ कर रहना पड़ रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। पूर्व में प्रशासन द्वारा चौक चौराहे पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाती थी मगर इस साल अब तक नहीं जलाया गया है जिससे लोगों में काफी क्षोभ है।
वही इस बारे में अंचल अधिकारी अक्षवत तिवारी से पूछे जाने पर बताया कि इस बाबत जिले से हरेक प्रखंडों में अलाव जलाने के लिए मात्र पांच हजार रुपये जिला प्रशासन से मुहैय्या कराया गया है। फिर भी प्रखंड के रेफरल अस्पताल में शुक्रवार से अलाव जलावाया गया है। बाकी सरकारी बस पड़ाव, निजी बस पड़ाव, जय प्रकाश चौक आदि स्थानों पर अलाव जल्द जलाया जाएगा।
(श्याम सिंह तोमर)
चकाई | 06/01/2018,शनिवार
www.gidhaur.com
चकाई | 06/01/2018,शनिवार
www.gidhaur.com





