अलीगंज : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकाली गयी जागरूकता रैली - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 26 जनवरी 2018

अलीगंज : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकाली गयी जागरूकता रैली

gidhaur.com अलीगंज (जमुई):- राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गुरूवार को अलीगंज प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. जफर इमाम की अध्यक्षता में आठवॉं मतदाता दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गयी। जागरूकता रैली के पूर्व प्रखंड परिसर में लोगों को बीडीओ ने निर्वाचन शपथ दिलाया गया कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंञ ,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरीमा को अक्षुण्ण रखते हुए ,निभीॅक होकर ,धर्म,वर्ग,जाति ,समुदाय,भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनो में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।शपथ पञ पढ़कर संकल्प लिया।यह जागरूकता रैली में प्रखंड परिसर से निकलकर पुरे अलीगंज बाजार का भ्रमण किया।लोगों में जागरूकता के लिए तखतियो पर सलोगन भी लिखे गये थे।मौके पर अंचलाधिकारी रवि प्रसाद,प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामरतन सिंह,प्रभारी अंचल सी आई प्रभाकर कुमार ,जदयु प्रखंड अध्यक्ष शीतल मेहता,प्रखंड नाजिर बालमुकूंद प्रसाद,विनोद कुमार सहित स्कूली छात्र छात्रांए मौजूद थे।
(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 25/01/2018(गुरूवार)
www.gidhaur.com

Post Top Ad -