सोनोवासियों ने तिरंगे को दी सलामी, मनाया 69वां गणतंत्र दिवस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 26 जनवरी 2018

सोनोवासियों ने तिरंगे को दी सलामी, मनाया 69वां गणतंत्र दिवस

gidhaur.com(सोनो):- प्रखण्ड क्षेत्र में राष्ट्र के 69 वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी शुक्रवार को झंडोत्तोलन संपन्न हुआ। प्रखंड मुख्यालय सोनो में प्रखंड प्रमुख शिला देवी के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया, तथा देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए झंडे को सलामी दी गई।  इसके पूर्व प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में अवस्थित देश के लिए अपनी प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपुत स्व: बंधु महतो एवं डॉ० भीमराव अम्बेडकर की शिलापट्ट पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर उपस्थित दर्जनों सैफ के जवानों ने परेड करते हुए झंडे को सलामी दी।

वहीं सोनो  थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो में डा० सुजित कुमार , पशु चिकित्सालय सोनो में प्रभारी डॉ० सुबोध कुमार सक्सेना , सी० आर० पी० एफ० केम्प बटिया में कंपनी कमांडर धर्मेंद्र कुमार , चरका पत्थर गांव में स्थित एस० एस० बी० केम्प परिसर में कंपनी कमांडर संतोष कुमार, सरस्वती शिशु मंदिर बटिया में विद्यालय सचिव यमुना प्रसाद यादव , मध्य विद्यालय बुझायत में विद्यालय प्रभारी दशरथ शर्मा तथा आदर्श पंचायत दहियारी के सामुदायिक भवन दहियारी में मुखिया प्रतिभा कुमारी के द्वारा झंडोत्तोलन कार्यक्रम किया गया तथा लहराते हुए तिरंगे को सलामी दी गई।
प्रखंड के रक्सा ओरैया गांव  स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा मत्स्य जीवि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संदीप कुमार सिंह के द्वारा झंडोत्तोलन कार्यक्रम सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में हर्षोल्लास पूर्वक किया गया तथा लहराते हुए तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि हमारी मातृ भूमि भारत लंबे समय तक ब्रिटिश शासन की गुलाम रही , जिस कारण भारत के लोग ब्रिटिश शासन के द्वारा बनाए गए कानून को मानने पर विवश थे। उन्होंने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता सैनानियों के द्वारा लंबे समय तक कड़ी संघर्ष के बाद अंततः 15 अगस्त 1947 में भारत को आजादी मिली। 02 साल 11 महीने ओर 18 दिनों के बाद 26 जनवरी 1950 ई० को भारत ने अपना संविधान लागू किया और पूरे देश को लोक तांत्रिक गणराज्य के रूप में घोषित किया।
श्री सिंह ने देश के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मैं भारत वर्ष का सम्मान करता हूं, गणतंत्र दिवस भारत के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है , इसलिए हम इसे हर साल 26 जनवरी को मना रहे हैं ।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अमरेश कुमार चंद्रवंशी , महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मीणा देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मो० अस्फाक आलम, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष परशुराम मंडल , नैयाडिह पंचायत के पंचायत समिति प्रतिनिधि निरंजन सिंह तथा प्रमुख कार्यकर्ताओं में बानाडिह गांव निवासी जोधन यादव, महुगांय गांव निवासी मंटू मंडल, नैयाडीह गांव निवासी कैलाश यादव के अलावा सैकड़ों महिला और पुरुष गणतंत्रता दिवस के जश्न में झूमते नजर आए।
(चन्द्रदेव बरनवाल)
सोनो | 26/01/2018(शुक्रवार)
www.gidhaur.com

Post Top Ad -