अँधेरे से उजाले के संकल्प का महापर्व है दीपावली : राजीव रावत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 18 अक्टूबर 2017

अँधेरे से उजाले के संकल्प का महापर्व है दीपावली : राजीव रावत

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : युवा जदयू के प्रदेश महासचिव राजीव रावत ने दीपावली के पावन अवसर पर सभी बिहारवासियों व देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति का अनुपम प्रकाश-पर्व दीपावली अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और मृत्यु से अमरत्व की ओर अभिमुख होने की प्रेरणा मनुष्य में जगाता है।
श्री रावत ने दीपावली के अवसर पर समस्त बिहारवासियों व देशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुखी और समृद्धिपूर्ण जीवन की कामना की है। उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह अंधेरे से उजाले का संकल्प एवं प्रकाश का महापर्व है। अनेकता में एकता की मिसाल हमारी संस्कृति और भारतीय मनीषा ‘असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योर्तिगमय, मृत्योर्माडमृतं गमय’ के शुभ संकल्प का संदेश देती है।
युवा नेता राजीव रावत ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीपावली का पर्व प्रदेश में सद्भाव और विकास की किरणों से प्रकाशित कर यहां के लोगों के जीवन में सुख, शान्ति, समृद्धि, उन्नति और उत्साह के प्रकाश से लोगों के मन के अंधकार को भी दूर करे।
उन्होंने प्रदेशवासियों से आहवान किया है कि वे प्रकाश पर्व दीपावली को पारस्परिक सौहार्द्र और उल्लास के साथ मनाएं।

Post Top Ad -