सोनो: शहीदों के नाम हो इस बार की दीपावली : ओंकार नाथ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 19 अक्टूबर 2017

सोनो: शहीदों के नाम हो इस बार की दीपावली : ओंकार नाथ

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सह वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री ओंकार नाथ बरनवाल
Gidhaur.com (सोनो) : बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सह वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ बरनवाल की उपस्थिति में आदर्श पंचायत दहियारी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मोदी टोला दहियारी में बुधवार को  शिक्षकों एवं सभी छात्र व छात्राओं के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर शहीद सैनिक  के प्रति दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर श्री बरनवाल ने सभी छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर देश की रक्षा के लिए तैनात शहीद हुए जवानों के प्रति दिपावली पर्व के मौके पर एक-एक दिया जलाने का संकल्प लेते हुए, उन्होंने कहा कि प्रखंड के सभी विद्यालयों के बच्चे देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी देने वाले शहीद  जवानों के लिए दिपावली पर्व के मौके पर दीपक  अवश्य जलाएं, ताकि उनकी आत्मा को शांति प्रदान हो।

उन्होंने इस दिपावली पर्व के मौके पर चीन निर्मित सामानों का परित्याग करने का आह्वान करते हुए कहा कि बच्चे पटाखों से दुर रहे, क्योंकि पटाखों के प्रयोग से घायल होने की संभावना बनी रहती है। विद्यालयों में उपस्थित लोगों से चाईनीज सामानों को नहीं खरीदने की अपील करते हुए कहा कि एक तरफ हम भारतीय चाईनीज सामानों को खरीदकर उनकी अर्थ व्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ चाइना पाकिस्तान को प्रश्रय देकर आतंकवाद को भारत भेज रहा है, जिस कारण चाइना की इस रवैये से देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर कर रहा है। इस मौके पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार पासवान, सरपंच छककन मांझी, वार्ड सदस्य संजित ठाकुर, विद्यालयों सचिव कारु यादव, बमशंकर बरनवाल, नारायण मंडल, राजेंद्र यादव सहित विद्यालय के कई शिक्षक व छात्राओं के अलावा दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे। 

चन्द्रदेव बरनवाल
सोनो     |     19/10/2017, गुरुवार

Post Top Ad -