अलीगंज के नव उत्क्रमित विद्यालय पहुंचे विधायक बंटी चौधरी, समस्याओं की ली जानकारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 15 अक्टूबर 2017

अलीगंज के नव उत्क्रमित विद्यालय पहुंचे विधायक बंटी चौधरी, समस्याओं की ली जानकारी

Gidhaur.com (अलीगंज, जमुई) : क्षेत्र के नव उत्क्रमिक उच्च विद्यालय, अवगीला में सिकंदरा विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी ने विद्यालय पहुंचकर वहां की समस्याओं पर विस्तृत जानकारिया ली। इस दौरान  विद्यालय के विकास के लिए योजनाओं की समीक्षा भी की गयी। विधायक श्री चौधरी ने विद्यालय प्रधान से छात्रों के हित के लिए योजनाओं पर विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के विकास के  लिए सरकार कृतसंकलपित है। इस लिए विधालय परिसर में छात्राओं के लिए कौमन रूम, शौचालय, पेयजल आदि पर विद्यालय की विकास मद से जल्द कमी को दुर करने का भी विद्यालय समिति से कहा।
विद्यालय श्री चौधरी ने कहा कि अलीगंज प्रखंड मे विकास की बयार चल पड़ी है जल्द ही किसानों एवं छात्रों की समस्याओं को दूर किया जायेगा। यहाँ के किसानों की सबसे बड़ी समस्या सिंचाई का साधन की जरूरत है, जो जल्द ही पुरा होने जा रहा है। उन्होंने विद्यालय में छात्रों से समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल कर उसे दूर करने का भरोसा भी दिलाया। उक्त मौके पर विद्यालय प्रधान लाल्केश्वर चौधरी, समाजसेवी सुरेन्द्र सिंह, योगन यादव, पंचदेव विश्वकर्मा, चुनचुन यादव के अलावा विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य व शिक्षक के अलावे बड़ी संख्या में ग्रामीण व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।        



चन्द्रशेखर सिंह
अलीगंज ,जमुई        |      15/10/2017, रविवार

Post Top Ad -