लोजपा को गतिशील बनाना हमारी प्राथमिकता : ई. निर्भय - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 11 अक्टूबर 2017

लोजपा को गतिशील बनाना हमारी प्राथमिकता : ई. निर्भय

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : गुरुवार 5 अक्टूबर एवं शुक्रवार 6 अक्टूबर को राजगीर के कन्वेशन हॉल में लोक जनशक्ति पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान की अध्यक्षता में किया गया. सम्मलेन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं जमुई लोकसभा के वर्तमान सांसद चिराग पासवान ने सभी से पार्टी के सदस्यता अभियान में तेजी लाने की अपील की.

इस अधिवेशन में जमुई संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. कार्यक्रम में भाग लेने के बाद लोजपा तकनीकी प्रकोष्ठ के जमुई जिलाध्यक्ष ई. निर्भय सिंह ने पार्टी को मजबूत एवं गतिशील बनाने की अपेक्षा जाहिर करते हुए कहा की लोजपा में अधिक से अधिक युवाओं को शामिल कर पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है. राजगीर में आयोजित हुए इस राष्ट्रीय अधिवेशन में युवा लोजपा के प्रदेश महासचिव राष्ट्रदीप सिंह, राहुल रंजन, शिबू सिंह सहित जमुई के सैंकड़ों लोजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

(प्रभात कुमार)
Gidhaur.com     |       11/10/2017, बुधवार

Post Top Ad -