डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि पर जदयू द्वारा दहेज उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017

डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि पर जदयू द्वारा दहेज उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : समाजवाद के प्रणेता, चौखंभा राज के हिमायती, नारी सशक्तिकरण के अग्रदूत, वंचितों की आवाज़ डॉ. राम मनोहर लोहिया की 50वीं पुण्यतिथि पर जमुई जिला जनता दल यूनाइटेड द्वारा झाझा रेलवे स्टेशन क्लब में बाल विवाह व दहेज उन्मूलन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू महिला प्रकोष्ठ की जमुई जिलाध्यक्ष क्रांति देवी द्वारा की गई.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू महिला प्रकोष्ठ की जमुई जिलाध्यक्ष क्रांति देवी ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गाँधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को बाल-विवाह निषेध एवं दहेज उन्मूलन जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जो अभियान छेड़ा है उसमें सभी का सकारात्मक योगदान आवश्यक है.
कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर रावत, पूर्व विधान पार्षद सह जमुई जिला संगठन प्रभारी रुदल राय एवं जदयू के जमुई जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से दीप जला कर किया गया।
इस मौके पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर रावत ने मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किये गए दहेज़ उन्मूलन जागरूकता अभियान के तहत जदयू के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को "ना दहेज लेंगे और दहेज लेने देंगे" की शपथ दिलवाई।
इस जागरूकता कार्यक्रम में लक्ष्मीपुर प्रखंड की जदयू प्रखंड अध्यक्ष करुणा देवी, जदयू नेत्री सुनीता हेम्ब्रम, शबाना खातून, युवा जदयू के प्रदेश महासचिव राजीव रावत, जदयू जमुई के जिला मीडिया प्रभारी ललन कुमार दास, जिला पार्षद अब्दुल कयूम सहित बड़ी संख्या में महिलाओ ने भाग लिया।

Gidhaur.com       |      12/10/2017, गुरुवार

Post Top Ad -