जमुई : जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ द्वारा बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017

जमुई : जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ द्वारा बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : महान समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया के पुण्यथिति पर जमुई जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ की तरफ से जमुई में बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके उद्घाटनकर्ता जदयू के प्रदेश महासचिव सह प्रदेश प्रवक्ता प्रगति मेहता थे।
प्रगति जी ने महिलाओ को संबोधित करते हुए कहा कि समाज मे महिलाओ का बहुत बड़ा योगदान होता है इसलिए आप सभी समाज को जगाने का काम करे। विकासपुरुष मुख्यमंत्री नीतीश जी सपने को साकार कीजिये। उन्होंने कहा समाज तभी आगे बढ़ सकता है जब महिला जागृत होगी।
इस अवसर पर जदयू के महासचिव ई. शम्भूशरण उपस्थित थे। उन्होंने कार्यक्रम में भाग ले रही महिलाओं को शपथ दिलवाई की बाल विवाह व दहेज प्रथा को समाज से खत्म कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सपने को साकार करना है।
कार्यक्रम में जदयू महिला की प्रदेश महासचिव एवं इस कार्यक्रम की प्रदेश पर्यवेक्षक सुनीता देवी मौजूद रही। उन्होंने महिलाओं के हक़ की आवाज़ बुलंद की। जमुई महिला जदयू की कार्यकारी अध्यक्ष पुतुल कुमारी की अध्यक्षता मे यह कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर जदयू सेवा दल के अध्यक्ष सदानंद रावत, जदयू सेवा दल के उपाध्यक्ष कृष्णा मंडल, बाल्मीकि सिंह सहित सैकड़ों महिला जदयू की कार्यकर्ता उपस्थित थी। 


Gidhaur.com      |      12/10/2017, गुरुवार

Post Top Ad -