दुर्गा पूजा : गिद्धौर की माँ दुर्गा के दरबार पहुंचे विधायक बंटी चौधरी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 28 सितंबर 2017

दुर्गा पूजा : गिद्धौर की माँ दुर्गा के दरबार पहुंचे विधायक बंटी चौधरी

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : कहते हैं माता शेरावाली अपने बच्चों को किसी न किसी बहाने अपने पास बुला ही लेती हैं। बुधवार की देर रात सिकंदरा विधायक सुधीर कुमार उर्फ़ बंटी चौधरी गिद्धौर के ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर पहुंचे। विधायक श्री चौधरी ने मंदिर पहुँचकर पतसंडे की माँ दुर्गा की आराधना की। जिस समय वो यहाँ पहुंचे उस दौरान निशा पूजा एवं प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा था। 
इस मौके पर उन्होनें कहा कि यूं तो हर जगह के दुर्गा पूजा कार्यक्रम का आयोजन महत्वपूर्ण होता है, परन्तु गिद्धौर के माँ दुर्गा की बात ही निराली है। चारों ओर श्रद्धा-भक्ति का माहौल है। मंदिर परिसर के बाहर उनका स्वागत पूजा समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष गुरुदत्त प्रसाद, पूर्व मुखिया दीलिप रविदास एवं स्थानीय बुद्धिजीवियों द्वारा किया गया। श्री चौधरी के साथ उनके सुरक्षाकर्मी एवं मित्रगण मौजूद थे।

गिद्धौर     |      28/09/2017, गुरुवार 

Post Top Ad -