रोगियों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य : डॉ. धर्मेन्द्र कुमार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 27 सितंबर 2017

रोगियों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य : डॉ. धर्मेन्द्र कुमार

Gidhaur.com (पटना) : राजधानी पटना के मीठापुर स्थित कृष्णा डेंटल हॉस्पिटल के प्रधान दन्त चिकित्सक सह स्वयंसेवी संस्था जागरूकता के निदेशक डॉ. धर्मेन्द्र कुमार की पहचान आम आदमी के हमदर्द के रूप में है। मूल रूप से नालंदा के निवासी डॉ. धर्मेन्द्र ने बतौर चिकित्सक अपने करियर की शुरुआत 2002 में वीरायतन हॉस्पिटल नालंदा से की। आचार्य चंदना जी महाराज के सानिध्य में आने के बाद अध्यातम से जुड़ाव हुआ। 2005 में एक सामाजिक संगठन जागरूकता का गठन किया। उसी के माध्यम से वृक्षारोपण, नशा विमुक्ति अभियान, स्वास्थय जागरूकता अभियान भी पूरे बिहार में चलाया है।
राजधानी पटना के मीठापुर में कृष्णा डेंटल हास्पिटल चलाने वाले डॉ. धर्मेंद्र पीड़ित मानवता की सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं। 2013 मे जापान के द निपोन डेंटल यूनिवर्सिटी में भारत का प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया। 2003 से 2017 तक डेढ़ लाख से ज्यादा मरीजों के ईलाज का रिकॉर्ड भी इन्होंने बनाया है। 31 मार्च 2012 को  तंबाकू जनित खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के लिए बिहारशरीफ में 25 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला का निर्माण कर चर्चा मे आए डॉ. धर्मेन्द्र की सहजता इन्हें भीड़ से अलग करती है। 

(अनूप नारायण)
पटना      |      27/09/2017, बुधवार

Post Top Ad -