बाढ़ : पं. दीनदयाल उपाध्याय खिलाड़ी सम्मान समारोह आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 26 सितंबर 2017

बाढ़ : पं. दीनदयाल उपाध्याय खिलाड़ी सम्मान समारोह आयोजित


Gidhaur.com (बाढ़) : स्थानीय संभावना वाटिका के सभा कक्ष में बाढ़ जिला भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ के तत्वावधान में पं. दीनदयाल खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कुंदन कुमार द्वारा दीप जलाकर किया गया. अपने संबोधन में उन्होंने राज्यस्तर पर खेलकूद के विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम की अध्यक्षता बाढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. सियाराम सिंह ने की एवं खेल के साथ जुड़कर व्यक्तित्व निर्माण की संभावनाओं को रेखांकित किया. कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद स्वागत भाषण जिला खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रमोद कुमार 'कारू'ने दिया.
इस अवसर पर खेल प्रकोष्ठ वैशाली के जिला प्रभारी विकास शाही, वेणुगोपाल, निगम जी, दिलीप कुमार, राजेश राजू, मुकेश कुमार सिंह, अधिवक्ता सुभाष रंजन का अंगवस्त्रम और साहित्य द्वारा सम्मान किया गया. समारोह में बाढ़ जिला के जिला प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेलने एवं पुरस्कार पाने वाले 55 खिलाड़ियों को पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत धन्यवाद् ज्ञापन भाजपा जिला महासचिव निगम शरण शर्मा ने किया. मंच संचालन संभावना सुरभि के संपादक शरण सिंह सुमन ने किया.

(अनूप नारायण)
Gidhaur.com      |       26/09/2017, मंगलवार 

Post Top Ad -